फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud against shine city company

शाइन सिटी पर सवा करोड़ ठगने का मुकदमा

Fri, 10 Sep 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud against shine city company
शाइन सिटी ने प्लॉट के नाम पर कई को ठगा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
सेवानिवृत्त सूबेदार, कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 13 लोगों ने जमीन का झांसा देकर सवा करोड़ रुपये हड़पने का आरोप शाइन सिटी कंपनी पर लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

इस पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि अब तक शाइन सिटी पर करीब 285 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
बुधवार को एसटीएफ ने कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया था। जबकि कंपनी का सीएमडी और उसका भाई कुछ साल पहले लखनऊ छोड़कर दुबई फरार हो चुके हैं।
प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, प्रयागराज के धूमनगंज निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हृदय नारायण सिंह ने 2016 में सोलिटीयर सिटी स्कीम में 1250 वर्ग फीट का प्लॉट बुक कराया था।
इसके लिए सात लाख रुपये जमा किए थे। लेकिन प्लॉट नहीं मिला। इसी तरह प्रयागराज निवासी सेना से रिटायर्ड कल्लू सिंह चौहान ने भी प्लॉट बुक कराते हुए 17.50 लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन

उधर, प्रतापगढ़ निवासी धीरेंद्र शुक्ल ने एजेंट विवेक सिंह के कहने पर सात लाख रुपये में 1800 वर्ग फीट का प्लॉट बुक कराया था। खैराबाद निवासी प्रभात मिश्रा से साढ़े तीन लाख और मैनपुरी निवासी सुधीश दुबे से पांच लाख की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के रुड़की निवासी अरविंद अग्रवाल के मुताबिक, शाइन सिटी ने मेगा भोपाल नाम से स्कीम निकाली थी। इसमें उन्होंने सवा लाख रुपये लगाए थे।
बलरामपुर निवासी राज कुमार लाल और उनके परिचितों ने शाइन सिटी की विभिन्न स्कीमों में करीब 60 लाख रुपये का निवेश किया था।
मऊ निवासी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने भी 10.50 लाख रुपये का प्लॉट बुक कराया था। मऊ निवासी कविता सिंह ने सोलिटीयर सिटी योजना में 1800 वर्ग फीट का प्लॉट बुक कराते हुए 9.50 लाख रुपये निवेश किए थे।
विनीतखंड निवासी शालिनी गौतम ने डेढ़ लाख और नेहा गौतम ने भी डेढ़ लाख रुपये देकर प्लॉट बुक कराए थे। इसके अलावा विकासनगर निवासी योगेंद्र सिंह रिटायर्ड पुलिस कर्मी हैं।

एजेंट के कहने पर उन्होंने जैवियर सिटी में 7.50 लाख रुपये का प्लॉट बुक कराया था। आरोपी राशिद नसीम, आसिफ नसीम सहित कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed