फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud against Block pramukh of Sarojni nagar

सरोजनीनगर ब्लॉक प्रमुख सहित आठ पर जालसाजी का केस

Sat, 24 Sep 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud against Block pramukh of Sarojni nagar
सरोजनी नगर के ब्लॉक प्रमुख पर जालसाजी का केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
बिजनौर के सरैया गांव निवासी किशन पाल ने सरोजनीनगर के ब्लॉक प्रमुख पर धमकी देकर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए बिजनौर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत उनके भाई सहित आठ पर जालसाजी, धमकाने का केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक बिजनौर राजकुमार के मुताबिक, सरैया निवासी किशनपाल ने बताया कि गांव के अजय सिंह यादव, सचिन, सुनील कुमार रावत ने कार में बैठाया।
फिर जमीन लेने के लिए दबाव बनाया। इनकार पर धमकी दी। छह मई को अजय सिंह यादव व सचिन अपने चार अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से बैनामा कराने ले गए।
अजय सिंह यादव ने कहा कि बैनामा कर दो तुम्हारी बेटी की शादी के लिए छह लाख रुपये सुनील कुमार से दिला दूंगा।
डरे सहमे किशन पाल ने ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत के भाई रोहित उर्फ छोटू को जमीन का बैनामा कर दिया।
जब पीड़ित रुपये लेने सुनील के घर गया तो उसे गालियां देकर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में अजय सिंह से गुहार लगाई तो अजय ने एक चेक दिया जो बाउंस हो गया।

जमीन के दिलाने के नाम पर ठगी
कानपुर हाईवे पर जमीन दिलाने का झांसा देकर जालसाज महीप पांडेय ने अपने बचपन के दोस्त वृंदावन योजना निवासी अविनाश चंद्र को 23 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में शिकायत की तो हजरतगंज थाने का मामला बताकर टकरा दिया गया। हजरतगंज पुलिस ने भी मामले को दूसरे थाने का बताया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर से शिकायत की तो गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, महीप पांडेय अयोध्या स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed