फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of cyber fraud is filed

Lucknow News: फेसबुक पर अंजान से दोस्ती पड़ी महंगी, 1.13 लाख ठगे

Thu, 25 May 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fir of cyber fraud is filed
लखनऊ। आलमबाग इलाके में रहने वाली एक युवती से विदेशी बन जालसाज ने दोस्ती की और खुद को इंग्लैंड निवासी बताते हुए वहां से गिफ्ट इंग्लैंड से भेजने का झांसा देकर 1.13 लाख रुपए ऐंठ लिए।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुई चंदरनगर निवासी कीर्ति ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार चंद रोज पहले उनके पास फेसबुक पर एक अनजान फ्रेंड की रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट किसी रेमंड नाम के शख्स ने की थी।
विज्ञापन

वहीं, साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को 2.84 लाख की चपत लगा दी। खरगापुर निवासी अभिषेक कुमार के मुताबिक, सोमवार को एक अनजान कॉल आई। फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पर्सनल लोन दिलाने का झांसा दिया। हामी भरने पर जालसाज ने एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही खाते से 1.52 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृष्णानगर के इंद्रलोक कालोनी निवासी सुबोध चंद्र अग्रवाल का बचत खाता एक बैंक में है। उनके अनुसार, सोमवार को पत्नी के मोबाइल पर किसी दलजीत सिंह की कॉल आई। जालसाज ने कहा कि मैडम मैंने कुछ रुपये मंगवाए थे, गलती से आपके खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। परिजन बीमार हैं, इलाज के लिए रुपये मंगवाए थे। उसे लौटा दीजिए। यह देख पत्नीे ने सुबोध को फोन कर सारी बात बताई और खाता नंबर देते हुए रुपए वापस करने को कहा। सुबोध ने बताया कि व्यस्तता के चलते बिना कुछ सोचे समझे दिए गए खाते में 74,500 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके अलावा सआदतगंज के बीबीगंज रोड स्थित सुलतानपुर गढ़िया में सुहैल अहमद परिवार के साथ रहते हैं। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले खाते से 57,999 रुपये निकल गए। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि रकम किसी सद्दाम के खाते में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed