फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of cyber fraud is filed

Lucknow News: साइबर ठगों ने चार को दी 2.55 लाख की चपत

Sun, 28 May 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fir of cyber fraud is filed
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 2.55 लाख रुपये की चपत लगा दी। गोमतीनगर के सरस्वतीपुरम निवासी निधि यादव का बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक, व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिसमे इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट को लाइक करने को कहा गया। ठगों ने पहले फायदा कराके विश्वास जीता और फिर पीड़िता से 87 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा ठाकुरगंज के बालागंज निवासी महेश चंद्र मिश्रा का बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा बालागंज शाखा में है। कुछ दिन पहले ठगों ने खाते से आठ बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। ठाकुरगंज फरीदीपुर में रक्षा जायसवाल परिवार के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार, चार दिन पहले व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम और पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। इसमें एक टेलीग्राम आईडी बता संपर्क करने के लिए बोला गया। जालसाजों ने धीरे-धीरे कर टास्क के नाम पर 78 हजार रुपये ठग लिए।

इसके अलावा सरोजनीनगर के शांतिनगर निवासी विवेक शर्मा का बचत खाता इंडसइंड बैंक में है। कुछ दिन पहले जालसाज ने उनके डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed