फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR lodged against owner of Lakshya Infraheit and eight others for cheating of Rs 12 lakh

Lucknow News: लक्ष्य इंफ्राहाइट के मालिक व आठ अन्य पर 12 लाख की ठगी की एफआईआर दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against owner of Lakshya Infraheit and eight others for cheating of Rs 12 lakh
लखनऊ। लक्ष्य इंफ्राहाइट प्रा.लि. के मालिक व आठ अन्य लोगों पर दिव्यांग युवक से 12 लाख की ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है। कैंट थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

कैंट के हाता रामदास निवासी रंजीत यादव के मुताबिक वह दिव्यांग हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने विभूतिखंड स्थित लक्ष्य इंफ्राहाइट प्रा.लि. के डायरेक्टर संजय सिंह, मालिक रामबाबू द्विवेदी, रिषभ व अंबुज सिंह के कहने पर 10.50 लाख रुपये में प्लाॅट बुक कराया था। इसका भुगतान भी उन्होंने वर्ष 2014 तक कर दिया था। लेकिन 2025 तक कंपनी ने उन्हें न तो प्लॉट दिखाया, न रजिस्ट्री की और न ही कब्जा दिया। इस बीच अंबुज की मृत्यु भी हो गई। दबाव बनाने पर आरोपी धमकाते रहे। परेशान होकर रंजीत भाई के साथ फर्म के कार्यालय पहुंचे तो कंपनी के अधिकारियों ने दोनों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जबरन उनसे अपने अकाउंट में 1.50 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ठगी में संजय, रामबाबू, रिषभ के साथ शिवेंद्र व पांच अज्ञात लोग भी शामिल हैं। थाना प्रभारी कैंट गुरप्रीत सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ितों को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed