फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR lodged against Ansal company for cheating of Rs 30.68 lakh

Lucknow News: अंसल कंपनी पर 30.68 लाख की ठगी की एफआईआर

Sun, 21 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Ansal company for cheating of Rs 30.68 lakh
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड निवासी संजय कुमार सिंह ने अंसल कंपनी के प्रबंध निदेशक, संयुक्त प्रबंध निदेशक व मार्केटिंग टीम के कर्मचारियों पर जमीन के नाम पर 30.68 लाख की ठगी व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संजय का आरोप है कि 10 नवंबर 2012 को मेसर्स अंसल प्राॅपर्टीज कंपनी ने उन्हें सुशांत गोल्फ सिटी में प्लॉट आवंटित कर 22 लाख 84 हजार रुपये लिए थे। कंपनी के अधिकारी लंबे समय तक उन्हें प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए दौड़ते रहे। आरोप है कि उन्हें कॉर्नर और पार्क के किनारे का प्लॉट देने का झांसा देकर पीएलसी के नाम पर 64 हजार रुपये और ले लिए। यही नहीं प्लॉट में 11 स्क्वायर यार्ड रकबा बढ़ने और विकास शुल्क के बहाने 6.82 लाख रुपये जमा कराए। आरोप है कि अन्य कई चार्ज के नाम पर भी पैसे वसूल किए गए। इसके बाद भी उन्हें प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की गई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed