फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir filed of fraud of ten lakhs

Lucknow News: चौक पोस्ट ऑफिस के अफसरों व कर्मियों पर 10 लाख की ठगी का केस

Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fir filed of fraud of ten lakhs
चौक पोस्ट ऑफिस के अफसरों व कर्मियों पर 10 लाख की ठगी का केस
लखनऊ। चौक पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ चौक पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई ठाकुरगंज के जनरल गंज निवासी प्राइवेट कर्मचारी सोमेश मोहन रस्तोगी की शिकायत पर की है। आरोपियों पर पीड़ित के खाते से 10 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
विज्ञापन


सोमेश के मुताबिक उनका खाता चौक पोस्ट ऑफिस में है, जिसमें 15 लाख रुपये थे। 27 मार्च को जब वह केवाईसी अपडेट कराने पोस्ट आफिस गए तो पता चला कि खाते में पांच लाख रुपये ही बचे हैं। पोस्ट ऑफिस के इंचार्ज ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। कैशियर ने भी इन्कार कर दिया। जब सोमेश पोस्ट ऑफिस के एजेंट प्रीतम रस्तोगी के पास पहुंचे तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित का आरोप है कि प्रीतम और पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी रकम पार कर दी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed