फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR Filed Against Contractor on Charges of Fraudulently Withdrawing Security Deposit

Lucknow News: धोखे से धरोहर धनराशि निकालने के आरोप में ठेकेदार पर एफआईआर

Thu, 30 Apr 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Contractor on Charges of Fraudulently Withdrawing Security Deposit
अयोध्या। धोखे से धरोहर धनराशि निकालने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार करुणाकर पांडेय उर्फ बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह धनराशि रौनाही-ड्योढ़ी मार्ग से कांटा, बभनियावां संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्लूडी के नाम बंधक थी।
विज्ञापन

एफआईआर में लोकनिर्माण विभाग, निर्माण खंड चार के खंडीय कैशियर संतोष कुमार ने बताया कि मेसर्स मीरा एसोसिएट बिल्डर्स एंड ट्रेडर्स, कुड़ौली, मजनावां फर्म को सड़क निर्माण कार्य आवंटित था। इसके लिए 20 फरवरी 2024 को दो एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट) क्रमश: 11,84,500 रुपये और 5,92,500 रुपये अधीक्षण अभियंता अयोध्या-अंबेडकर नगर वृत्त, लोकनिर्माण विभाग के नाम बंधक थी, जो अनुबंध के साथ लगाई गई थी।
विज्ञापन

बताया कि ठेकेदार करुणाकर पांडेय अतिरिक्त धनराशि और धरोहर धनराशि मूल में उनसे ले गए थे। इसके बाद दोनों एफडीआर पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-4 की फर्जी मुहर लगाकर और फर्जी हस्ताक्षर व पत्रांक डालकर धोखाधड़ी करके संबंधित बैंक से भुगतान ले लिया। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित कागजात व बैंक का विवरण आदि खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
निषाद पार्टी से दावेदारी कर रहे करुणाकर पांडेय
ठेकेदार करुणाकर पांडेय पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। वह निषाद पार्टी से बीकापुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं और मौजूदा भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा भी खोल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके उन पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुके हैं। इसे लेकर विधायक और उनके खेमे के लोग भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed