फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR filed against 227 people for making ruckus in Lucknow.

धार्मिक आयोजन को लेकर उपद्रव के आरोप में 227 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 227 people for making ruckus in Lucknow.
मंगलवार रात हुआ ‌था हंगामा - फोटो : amar ujala

विनीतखंड में मंगलवार रात हुए उपद्रव-तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव के मामले में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा सहित 27 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोमतीनगर थाना में एसओ धीरेंद्र शुक्ला ने एफआईआर दर्ज करा दी।

विज्ञापन


सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अज्ञात उपद्रवियों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और फोटोग्राफ के जरिए चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि अभिजात मिश्रा सहित पार्षद रंजीत सिंह, पूर्व पार्षद संजय सिंह राठौर, राहुल, वत्सल शर्मा, प्रदीप कश्यप, सिद्धार्थ राज, प्रेम प्रकाश मिश्रा, शिव साकेत, अंशू, सत्यम श्रीवास्तव, अरुण कुमार ओझा, मोहित चौरसिया, जयप्रकाश प्रजापति, अंकुर त्रिपाठी, दुर्गेश यादव, आदित्य यादव, संदीप यादव, नितिन, धर्मेंद्र शुक्ला, अनिल रावत, सूर्या सिंह, मोनू शुक्ला, गौरव, रविकांत, मनीष रस्तोगी, भूपेंद्र यादव के अलावा 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा गाली-गलौज व जानमाल की धमकी की धारा में रिपोर्ट लिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भड़के लोगों ने जमकर उपद्रव किया था

FIR filed against 227 people for making ruckus in Lucknow.

गौरतलब है कि विनीतखंड दो में मंगलवार शाम को प्रज्ञा पार्क में धार्मिक आयोजन रोकने से भड़के लोगों ने जमकर उपद्रव किया था। पथराव में एडीएम ट्रांस गोमती, एसीएम चतुर्थ, सीओ गोमतीनगर, सीओ मोहनलालगंज सहित डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे।

पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस बीच उपद्रव की सूचना पाकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सहित अन्य भाजपाई विनीतखंड पहुंच गए।

हालांकि, जयपुरिया स्कूल के सामने ही उन्हें रोककर हजरतगंज कोतवाली ले आया गया। यहां भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन व नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed