फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against the person collecting user charge by giving fake receipt

Lucknow News: फर्जी रसीद देकर यूजर चार्ज वसूलने वाले पर एफआईआर

Fri, 16 Feb 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against the person collecting user charge by giving fake receipt
लखनऊ। गोमतीनगर के रफी अहमद किदवई वार्ड के लोगों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर फर्जी ढंग से यूजर चार्ज वसूला गया। इस मामले में गोमतीनगर के जोन चार के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक बाल गोविंद सिंगरौर ने 10 फरवरी को गोमतीनगर थाने में आरोपी भूपेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बाल गोविंद के मुताबिक सात जनवरी को निरीक्षण के दौरान विशालखंड की रहने वाली ऊषा त्रिपाठी व विपुलखंड निवासी अजय ने अक्तूबर व नवंबर माह की यूजर चार्ज स्लिप दिखाई। दोनों ने बताया कि खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए नकद यूजर चार्ज वसूला गया था। यूजर चार्ज स्लिप पर भूपेंद्र कुमार नामक युवक का मोबाइल नंबर पड़ा था। बाल गोविंद ने भूपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ ही मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि जुलाई 2023 में नगर निगम के अधिकारियों ने यूजर चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी थी। वसूली करने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों से यूजर चार्ज के नाम पर वसूली को लेकर 12 फरवरी को जोन-7 में तैनात खाद्य एवं सफाई निरीक्षक विजेता द्विवेदी ने मणि भूषण नामक व्यक्ति के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया था। विजेता ने शिकायत की थी बाबू जगजीवन राम वार्ड के निरीक्षण के दौरान यूजर चार्ज वसूली की फर्जी रसीद मिली थी। जिसमें कार्य पर्यवेक्षक मणि भूषण का मोबाइल नंबर अंकित था। पूछताछ में मणि भूषण ने वसूली करने से साफ इनकार किया था। इंदिरानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। वसूली करने वाले के बारे में जल्द पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed