{"_id":"6987a8467d6476233f0276d0","slug":"fir-against-suheldev-army-chief-and-100-unidentified-persons-lucknow-news-c-13-knp1002-1595782-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुहेलदेव आर्मी अध्यक्ष व 100 अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुहेलदेव आर्मी अध्यक्ष व 100 अज्ञात पर एफआईआर
Sun, 08 Feb 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यूजीसी नियम के समर्थन में शनिवार दोपहर सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी अपने कई समर्थकों के साथ विधान भवन के गेट-2 के बाहर धरने पर बैठ गए। योगेश व उनके समर्थकों के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे योगेश पासी अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर विधान भवन गेट-2 के सामने पहुंचे। वे लोग यूजीसी कानून के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर वे लोग नहीं माने और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। अचानक हुए इस प्रदर्शन से रोड पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अंत में पुलिस सभी को पकड़कर ईको गार्डन ले गई और वहां छोड़ दिया। एसीपी ने बताया कि बिना अनुमति के प्रदर्शन और धारा 163 के उल्लंघन के मामले में दरोगा बागेश कुमार शर्मा की तहरीर पर योगेश पासी और उनके 100 समर्थकों के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।