फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against rohtas

रोहतास ने ग्राहक को बेचा फ्लैट गिरवी रखकर लिया लोन

Sat, 12 Oct 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fir against rohtas
विभूतिखंड थाने में रोहतास के सीईओ व निदेशकों के खिलाफ किया केस, ग्राहक को बेचा फ्लैट गिरवी रखकर लिया लोन
विज्ञापन

विभूतिखंड थाने में रोहतास कंपनी के सीईओ परेश रस्तोगी और निदेशकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रोहतास प्लूमेरिया होम्स निवासी राजेश कुमार गौतम ने केस दर्ज कराया है।
राजेश का कहना है कि उसने अपनी पत्नी जया द्विवेदी के नाम से फ्लैट खरीदा था। कंपनी के अधिकारियों ने बैंक के अफसरों की मिलीभगत से उक्त फ्लैट को गिरवी रखकर लोन ले लिया।
विज्ञापन

किस्तें जमा न होने पर बैंक ने नोटिस चस्पा की तब इसका खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित राजेश कुमार गौतम का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2015 में रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी की सह कंपनी एंडीज टाउन प्लानर प्राइवेट लिमिटेड से प्लूमेरिया होम्स में 39 लाख रुपये कीमत का फ्लैट खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने फ्लैट पर कब्जा देने के साथ ही पत्नी के नाम से बिजली कनेक्शन भी दिलाया। राजेश परिवार के सदस्यों के साथ फ्लैट पर ही रह रहे थे।
कुछ महीने पहले काम के सिलसिले में वह अलीगढ़ चले गए। बकौल राजेश, सात अक्तूबर को वह फ्लैट पहुंचे तो दरवाजे पर इलाहाबाद बैंक की हजरतगंज शाखा का नोटिस चस्पा देख होश उड़ गए।
उन्होंने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि रोहतास व उसकी सहयोगी कंपनी तथा अधिकारियों ने फ्लैट गिरवी रखकर लोन लिया था जिसकी किस्तें न चुकाने पर बैंक ने उस पर कब्जा करने का नोटिस चस्पा किया है।

इसके बाद राजेश ने रोहतास प्रोजेक्ट्स कंपनी के सीईओ परेश रस्तोगी, निदेशक पंकज रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, हलवासिया मार्केट स्थित रोहतास प्रॉपर्टी, राजा राममोहन राय मार्ग स्थित रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और नई दिल्ली ईस्ट के मधुविहार स्थित एंडीज़ टाउन प्लानर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। राजेश ने धोखाधड़ी के इस मामले में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed