फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against railway officer for disproportionate assets

Lucknow News: रेलवे अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर

Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against railway officer for disproportionate assets
लखनऊ। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच लखनऊ ने नॉर्दर्न रेलवे के सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (एडीएफएम) अक्षय श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट सीबीआई के इंस्पेक्टर रोहित कुमार की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई है। प्रकरण की विवेचना जितेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक जांच में सामने आया कि अक्षय श्रीवास्तव ने एक जुलाई 2024 से 27 जनवरी 2026 के बीच अपने ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। इस अवधि में उनकी कुल आय 38.76 लाख रुपये रही, जबकि खर्च 61.98 लाख रुपये पाया गया। इसके अलावा उनके और परिवार के नाम पर कुल 6.51 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी के पास 29.73 लाख रुपये की संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से 76.69 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


70 हजार की रिश्वत लेने में हुई थी गिरफ्तार
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने 26 जनवरी को उत्तर रेलवे मुख्यालय में कार्रवाई करते हुए अक्षय श्रीवास्तव और अकाउंटेंट आकाश त्यागी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इन अधिकारियों पर महिला की पेंशन जारी करने के एवज में कुल 3.50 लाख रुपये मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह की मदद से बिछाए गए जाल में आरोपी फंस गए। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपियों के अयोध्या रोड स्थित आवास पर छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे। उसके बाद आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed