{"_id":"db053afb1062788ade4575243a3d8933","slug":"fir-against-narendra-bhati","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर मुकदमा, CM की भी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता पर मुकदमा, CM की भी होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता तोड़ने के चलते सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव आयोग के रडार पर हैं।
विज्ञापन
सपा के गौतमबुद्धनगर प्रत्याशी नरेंद्र भाटी पर जिला प्रशासन ने दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 171 सी और लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट मंगाई गई है। इसकी पड़ताल के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि धारा 171 सी में दर्ज मुकदमा गैरजमानती अपराध है और इसके तहत एक साल तक की सजा का प्रावधान है।
एक प्रश्न के जवाब में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर से सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी के बचाव संबंधी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
परीक्षण में यह देखा जा रहा है कि उन्होंने ऐसी कोई बात तो नहीं कही है जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता हो। इसके बाद जरूरी कार्यवाही की जाएगी।