{"_id":"604deafc6e0fd5303701c6ac","slug":"fir-against-many-people-including-erstwhile-adm-fr-tehsildar-and-office-bearers-of-society-in-rae-bareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला नेहरू सोसाइटी से जुड़े मामले में प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, डीएम के निर्देश पर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला नेहरू सोसाइटी से जुड़े मामले में प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, डीएम के निर्देश पर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sun, 14 Mar 2021 04:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Mar 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर के चर्चित कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के पक्ष में सिविल लाइंस (चक अहमदपुर नजूल) स्थित भूमि के कथित फ्री होल्ड से जुड़े मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कमला नेहरू एजुकेशन सोसाइटी के पक्ष में भूमि से जुड़े फ्रीहोल्ड किए जाने की पत्रावली पर सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह की जांच आख्या पर डीएम के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी नजूल प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने शहर कोतवाली में शनिवार रात दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इसमें कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के पक्ष में बिना पट्टा हुए भूमि को फर्जी तरीके से छल कर, अभिलेखों में कूट रचना करके अनियमित व अवैध तरीके से फ्रीहोल्ड कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर में तत्कालीन नजूल लिपिक छेदीलाल जौहरी, तत्कालीन लेखपाल प्रवीण कुमार मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी कानूनगो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन तहसीलदार सदर कृष्ण पाल सिंह, सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी गण, कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव सुनील देव,तत्कालीन एडीएम (वित्त एवं राजस्व) मदन पाल आर्या, तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी विंध्यवासिनी प्रसाद, तत्कालीन राजस्व सहायक द्वितीय नजूल लिपिक रामकृष्ण श्रीवास्तव, विक्रम कौल, प्रभु टाउन निवासी सुनील कुमार एवं तत्कालीन उप निबंधक सदर घनश्याम को नामजद किया गया है।