फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against electricity department accountant for having assets disproportionate to his income

Lucknow News: बिजली विभाग के लेखाकार पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर

Wed, 27 Aug 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against electricity department accountant for having assets disproportionate to his income
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सतर्कता मुख्यालय उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन में तैनात इंस्पेक्टर ने बिजली विभाग के लेखाकार दिलीप कुमार अग्रवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज कराई है। यह केस महानगर थाने में दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक सात अप्रैल 2022 को मुख्यालय की ओर से महानगर मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात लेखाकार दिलीप के खिलाफ खुली जांच के लिए पत्र भेजा गया था। जांच के लिए गठित टीम ने 13 मार्च 2008 से 31 मार्च 2022 तक की संपत्ति की जांच की।इसमें सामने आया कि निर्धारित तिथि में दिलीप की कुल आय एक करोड़ 89 लाख 29 हजार 62 रुपये थी। हालांकि, उन्होंने इसी अवधि में दो करोड़ 40 लाख 32 हजार 620 रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

जांच टीम ने जब उनसे आय से 51 लाख तीन हजार 558 रुपये ज्यादा खर्च किए जाने का ब्योरा मांगा तो वह इस संबंध में साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाए। जांच टीम ने मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को दी, जिसके बाद दिलीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed