{"_id":"6619b33710d706b69401f4d4","slug":"fir-against-dismissed-assistant-professor-of-language-university-lucknow-news-c-13-lko1012-683683-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विवि की बर्खास्त सहायक प्रोफेसर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विवि की बर्खास्त सहायक प्रोफेसर पर एफआईआर
Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय की कुलसचिव ने बर्खास्त सहायक प्रोफेसर पर एमए की फर्जी मार्क्स शीट लगा कर नौकरी पाने का आरोप लगाया है। मामले में सैरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
भाषा विश्वविद्यालय की कुलसचिव भावना मिश्र के मुताबिक, राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. ताबिंदा सुल्ताना की नियुक्ति पूर्व कुलपति प्रो. महरुख मिर्जा के कार्यकाल में हुई थी। सहायक प्रोफेसर के शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच चल रही थी।
इसमें पता चला कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सोलन के मानव भारतीय विश्वविद्यालय से एमए करने की बात बताई थी। उनकी मार्क्स शीट जांच के लिए विश्वविद्यालय भेजी गई। 30 जून 2023 को विवि ने लिखित में जानकारी दी कि डॉ. ताबिंदा सुल्ताना का एमए का अंकपत्र न तो प्रवेश रजिस्टर में दर्ज है और न ग्रीन शीट में। साक्ष्यों के आधार पर कार्य परिषद ने 10 मार्च को आरोपी डॉ. ताबिन्दा को बर्खास्त कर एफआईआर कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कुलसचिव के मुताबिक डॉ. ताबिंदा ने गलत तरीके से वेतन लिया। इंस्पेक्टर सैरपुर जितेंद्र कुमार के मुताबिक डॉ. ताबिंदा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।