{"_id":"6836264edfe931c2fb058356","slug":"fir-against-deputy-managing-worker-of-sahara-india-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1224068-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सहारा इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सहारा इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर पर एफआईआर
Wed, 28 May 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
सहारा इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर पर एफआईआर
लखनऊ। अलीगंज थाने में कोलकाता के संतोषपुर निवासी अरिंदम बनर्जी ने सहारा इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर ओपी श्रीवास्तव व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनका और उनकी पत्नी का करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार कंपनी के अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अरिंदम के मुताबिक एक सितंबर 2016 को कंपनी ने उन्हें वरिष्ठ सलाहकार के पद पर नियुक्त किया था। उनकी पत्नी शिबानी ने भी कंपनी में नवंबर 2016 से काम शुरू किया। आरोप है कि अरिंदम का वेतन पहले 4,40,393 रुपये तय हुआ, लेकिन बाद में इसे 5,46,130 रुपये प्रतिमाह किया गया था।
वहीं, शिबानी का वेतन 81 हजार रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया। पीड़ित का कहना है कि वेतन का भुगतान नहीं होने पर उन्होंने जुलाई 2022 में कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन सुमित रॉय से संपर्क किया। इसपर जून 2023 में उनके खाते में वेतन की कुछ रकम भेजी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि कंपनी ने उनका 95,13,761 रुपये वेतन नहीं दिया है। यही नहीं, उनकी पत्नी का भी 20,21,263 रुपये वेतन रोककर रखा गया है। अरिंदम ने कंपनी पर ब्याज समेत 2,03,39,767 रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है। कई बार उन्होंने ओपी श्रीवास्तव से संपर्क कर रुपये देने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर केस दर्ज कराया।