फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against bansal builder

Lucknow News: अंसल कंपनी पर लाखों की ठगी की सात और एफआईआर

Wed, 02 Jul 2025 03:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 03:38 PM IST
विज्ञापन
FIR against bansal builder

विज्ञापन

- पीड़ितों से प्लॉट और फ्लैट के नाम पर हुई धोखाधड़ी

- सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी पर लाखों की ठगी की सात और एफआईआर दर्ज हुई हैं। कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों पर पीड़ितों से प्लॉट और फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 233 हो गई है।


प्रयागराज के धूमनगंज निवासी पवन कुमार राठौर के मुताबिक वर्ष 2011 में उन्होंने अंसल कंपनी से एक प्लॉट रीसेल में लिया था। प्लॉट का एग्रीमेंट सुनीता मिश्रा ने किया था। प्लॉट के पवन ने कंपनी को 9.51 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी उनके नाम रजिस्ट्री नहीं हुई। वहीं, चंदौली निवासी दुर्गावती देवी ने वर्ष 2016 में कंपनी ने प्लॉट के नाम पर 7.55 लाख की ठगी की। उधर, इंदिरानगर ए-ब्लॉक निवासी वंदना सिंह ने असंल कंपनी की योजना के तहत वर्ष 2010 में पैराडाइज डायमंड में एक फ्लैट कराया था। उन्होंने कंपनी में 5.93 लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। इसके अलावा गोंडा के छपिया के रहने वाले गोविंद प्रसाद के मुताबिक स्व. पिता अंगनू प्रसाद ने 2010 में कंपनी के तहत एक फ्लैट बुक कराया था। 5.97 बुकिंग राशि भी दी, मगर पिता को कब्जा नहीं मिला। इस गम में 2024 में पिता की मौत हो गई। वहीं, आजमगढ़ के जहानागंज निवासी संदीप सिंह से अप्रैल 2015 में फ्लैट के नाम पर 5.85 लाख, सीतापुर के आलमनगर निवासी मेंहदी हसन से दिसंबर 2015 में फ्लैट के नाम पर 1.17 लाख और इंदिरानगर के मानसनगर निवासी त्रिभुवन शुक्ला से दिसंबर 2008 में दो मकान के नाम पर लाखों की ठगी हो गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed