Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fingers danced on the tabla, applause echoed in the hall.

Lucknow News: तबले पर थिरकीं अंगुलियां, हॉल में गूंजीं तालियां

Wed, 03 Dec 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fingers danced on the tabla, applause echoed in the hall.
संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को संत गाडगे प्रेक्षागृह में तबला और पखावज के संभाग स्तर के विजेताओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बाल वर्ग में वाराणसी की अवंतिका मिश्रा ने धमार और झप ताल को कुछ इस तरह स्वरित किया कि श्रोता वाह-वाह कर उठे। बनारस घराने की अवंतिका ने तबले पर 14 मात्राओं वाले धमार ताल में प्रस्तुति से निर्णायकों को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन


13 वर्षीय अवंतिका ने बताया कि तबले की शिक्षा वे अपने पिता व गुरु पंडित पूरन महाराज से ले रही हैं। अवंतिका ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पद्मविभूषण स्वर्गीय पं. किशन महाराज उनके दादा थे। रेनू श्रीवास्तव के संयोजन और राजेंद्र विश्वकर्मा के संचालन में मंगलवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के क्रम में लखनऊ के तत्सत तिवारी ने तीन ताल में उठान, पेशकार और कायदा की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मऊ के पुष्पराज सिंह ने झप और रूपक ताल, बरेली के आराध्य माधव ने रेला, परन, गाजियाबाद के ईशान मिश्रा ने झप और रूपक ताल की प्रस्तुति दी। चित्रकूट के अद्यांश श्रीवास्तव ने कायदा, रेला, टुकड़े और चक्करदार परने, बांदा के रवि प्रकाश ने एक और तीन ताल, अतर्रा के प्रियांशु राज ने रूपक और पंचम का अंदाज पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबला के किशोर वर्ग में मऊ के आदर्श भारद्वाज ने रूपक और झप ताल, मुजफ्फरनगर के निलेश मिश्रा ने कायदा, रेला, टुकड़े, उन्नाव की दिव्यांशी राज ने पेशकार, कायदे, परन और बांदा के अंशराज ने तीन ताल में बनारस घराने का अंदाज पेश किया। आगरा के मयंक सिंह ने रूपक ताल में तबला वादन किया।
युवा वर्ग में प्रयागराज के दीपांशु मिश्रा ने तबले पर बसंत ताल की निकासी कर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रथम चरण के अंतिम दिन तीन दिसंबर को कथक नृत्य की प्रतिस्पर्धा होंगी। प्रतियोगिता का दूसरा सत्र गायन का होगा जो कि 8 से 11 दिसंबर तक होगा। पखावज के युवा वर्ग में गाजियाबाद के आदि नारायण ने श्रीनाथ द्वारा की परंपरा, पेशकार, तिस्र जाति की परन, टुकड़े, चक्करदार परन, रेला आदि सुनाकर तालियां बटोरीं।


संगीत प्रतियोगिता का परिणाम
तबला के बाल वर्ग में वाराणसी की अवंतिका मिश्रा प्रथम, बांदा के रवि प्रकाश द्वितीय, मेरठ के औरव शिवम व लखनऊ के तत्सत तिवारी तृतीय, किशोर वर्ग में मेरठ के सिद्धार्थ शर्मा प्रथम, बहराइच की दिव्यांशी राज द्वितीय, प्रयागराज के ऋषिकेश संग बरेली के आरोही रावत तृतीय, युवा वर्ग में लखनऊ के पवन चौधरी प्रथम, वाराणसी के विशाल देव मिश्रा द्वितीय और बहराइच के कमल गुप्ता तृतीय रहे। पखावज के युवा वर्ग में गाजियाबाद के आदिनारायण पति द्वितीय रहे।

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed