फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fine against eight years child who run bike

आठ साल का बच्चा बाइक से भर रहा था फर्राटा, गांववालों ने वीडियो पोस्ट कर अधिकारियों को किया टैग

Thu, 26 Sep 2019 03:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Fine against eight years child who run bike
आठ साल का बच्चा बाइक चलाते हुए - फोटो : amar ujala
आठ साल का बच्चा बाइक पर फर्राटा भर रहा था। गांव वालों ने वीडियो बनाकर ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। साथ ही उसने पुलिस अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट को टैग कर दिया। जैसे ही यह मामला डीजीपी के संज्ञान में आया तो उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन


एएसपी यातायात ने बाइक नंबर के आधार पर 11,000 रुपये का ई-चालान किया। काकोरी इलाके के सलेमपुर पतौरा निवासी दूधिये का आठ साल का बेटा मंगलवार शाम उसकी बाइक चला रहा था। गांव के कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर परिचितों के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो को ऋषभ सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। साथ ही उसने पुलिस अधिकारियों को भी टैग कर दिया। देखते-देखते वीडियो ट्विटर पर लाइक व शेयर किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी की पूछताछ के बाद हरकत में आई पुलिस

Fine against eight years child who run bike
प्रतीकात्मक तस्वीर
टैग कर कहा, पुलिस की घोर लापरवाही
ऋषभ ने वीडियो के साथ बाइक नंबर भी पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि यातायात पुलिस की बड़ी लापरवाही है। बच्चा बाइक चला रहा है। पीछे दूध के छोटे-छोटे केन बंधे है। हालांकि बच्चे ने हेलमेट भी लगा रखा है। एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक बाइक सलेमपुर पतौरा के दूधिये की है। पुलिस ने 11,500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालान काट दिया।

ट्विटर अकाउंट पर वायरल वीडियो की जानकारी डीजीपी ओमप्रकाश सिंह को हुई। उन्होंने वीडियो देखने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी और एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

नए अधिनियम में 30 हजार रुपये का होगा जुर्माना
एएसपी यातायात के मुताबिक पुलिस ने चालान 11,500 रुपये का काटा है। लेकिन संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन स्वामी और बच्चे पर करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना व सजा कोर्ट सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed