फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Filth along the Governor's route; Ramky fined 1 lakh

Lucknow News: राज्यपाल के कार्यक्रम मार्ग पर गंदगी, रामकी पर एक लाख रुपये जुर्माना

Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Filth along the Governor's route; Ramky fined 1 lakh
लखनऊ। एकेटीयू में राज्यपाल के कार्यक्रम से पहले मार्ग पर गंदगी मिलने पर नगर निगम ने कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जोनल सिनेटरी अधिकारी ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

आठ सितंबर को जानकीपुरम विस्तार स्थित एकेटीयू में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे देखते हुए नगर निगम ने कार्यक्रम वाले रूट पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कंपनी ने लापरवाही की। आयोजन से पहले जोनल सिनेटरी अधिकारी ने रूट का निरीक्षण किया तो कुकरैल बंधा, खुर्रमनगर से टेढ़ी पुलिया तक के मुख्य मार्ग पर गंदगी मिली।
विज्ञापन

सड़क किनारे घास-फूस उगी थी। डिवाइडर और नालियां कचरे से पटी थीं। इस पर नगर निगम ने टीम लगाकर सफाई कराई। जानकारों का कहना है कि कंपनी पहले भी विशेष दौरों के समय इस तरह की लापरवाही कर चुकी है। इस पर चेतावनी के बाद भी कंपनी ने सुधार नहीं किया। इस कारण जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed