{"_id":"57ef7ca74f1c1bcc09574edb","slug":"film-ms-dhoni-tax-free-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के बाद यूपी में भी टैक्स-फ्री हुई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के बाद यूपी में भी टैक्स-फ्री हुई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश के साथ फिल्म की कास्ट
- फोटो : amar ujala
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक एमएस धोनी यूपी में टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों फिल्म की कास्ट लखनऊ में प्रमोशन के लिए आई थी। इस दौरान लीड एक्टर सुशांत सिंह सहित पूरी टीम ने सीएम अखिलेश और उनके परिवार से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी झारखंड से हैं, झारखंड सरकार ने भी फिल्म की रिलीज से पहले टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी थी।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी जर्नी की शुरुआत भी। फिल्म में धोनी के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया गया है।
विज्ञापन