फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   film festival at science city

6-डी के साथ ‘द ग्रेंड कैन्योन’ का रोमांच

Sat, 30 Nov 2013 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
film festival at science city

दुनिया में पानी सबसे अनमोल है। जिंदगी के लिए आवश्यक पानी के सबसे बडे़

विज्ञापन
स्त्रोत को आज काफी बड़ा खतरा है।

साइंस सिटी में शुक्रवार से शुरू हुई ‘द ग्रेंड कैन्योन, ए रिवर एट रिस्क’ एक तरफ पानी को बचाने का संदेश देती है।

दूसरी तरफ रोमांचकारी सीन के साथ एक पूरी नदी के खतरे में होने के बारे में बताती है।


साइंस सिटी में शुक्रवार को प्रदर्शित नई मूवी में स्टूडेंट्स ने ग्रैंड कैन्योन की विशाल दीवारों के नीचे खड़े होने का रोमांच उठाया।

क्या है खास
फिल्म के इस प्रदर्शन के पीछे साई-मैक्स तकनीक काम करती है। विज्ञान एक बहुत सामान्य सिद्धांत इसमें काम करता है। इसके मुताबिक, हमारी आंख की एक निश्चित कोण तक देखने की सीमा होती है।

इसे पेरीफेरल व्यू कहते हैं। इसी पेरीफेरल व्यू से ज्यादा सीमा का पर्दा और प्रोजेक्टर साइमैक्स के लिए तैयार किया गया। फ्लैट स्क्रीन की जगह 20 मीटर व्यास का विशेष अर्द्ध गोलाकार पर्दा साइमैक्स ऑडिटोरियम में है।

पूरी छत को कवर करता यह पर्दा पेरीफेरल व्यू से ज्यादा होने के चलते दर्शक को फिल्म के सीन में खुद भी शामिल होने का अहसास देता है।

प्रोजेक्शन के लिए भी सामान्य लेंस की जगह ‘फिश आई लेंस’ इस्तेमाल हुआ है। लेंस का नाम फिश आई इसलिए क्योंकि मछली की आंख भी मनुष्य से ज्यादा पेरीफेरल व्यू की होती है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed