{"_id":"66f3c4ec8e7e7c14720e5a8d","slug":"fill-2500-vacant-places-in-gram-vikas-vibhag-orders-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उप मुख्यमंत्री केशव ने दिए निर्देश, ग्राम्य विकास विभाग में 2500 खाली पदों को जल्द भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उप मुख्यमंत्री केशव ने दिए निर्देश, ग्राम्य विकास विभाग में 2500 खाली पदों को जल्द भरें
Wed, 25 Sep 2024 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:38 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को ग्राम्य विकास विभाग के 2500 खाली पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग में रिक्त सभी 2500 पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। कहा, खण्ड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हो चुकी है जल्द ही 100 से अधिक बीडीओ विभाग को मिल जाएंगे। भर्ती में उन्होंने आरक्षण नियमों के पालन का भी निर्देश दिया है। वे विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पदों का अधियाचन भेजना बाकी हो उसे तत्काल भेजें। अधिकारियों ने बताया कि करीब 2500 पद ग्राम विकास अधिकारी के भरे जाने हैं, इसकी नियमावली की प्रक्रिया चल रही है। उप मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने चौपालों के आयोजन को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत, बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश से लौटी थी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दवाइयों का ओवरडोज लेकर छात्र ने पोस्ट किया वीडियो, चार मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान
पीएम ग्रामीण सड़क योजना से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार को प्रपोजल भेजा जाए। सड़कों को मानकों के अनुरूप बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आने चाहिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग हिमांशु कुमार, महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।