Lucknow News: चार दिन बाद भी नहीं मिली फाइल
कोई कार्रवाई एलडीए की ओर से नहीं की गई जिनके रहते यह अवैध अपार्टमेंट बनकर तैयार हुआ। इस मामले में एलडीए के अधिकारियों पर दोषियों को बचाने के लिए फाइल दबाने का आरोप है। फाइलों के डिजिटलाइजेशन कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह अपार्टमेंट एलडीए की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन पर बना है। इसका रिकॉर्ड एलडीए के पास होना अनिवार्य है। एलडीए कई वर्षों से फाइलों के डिजिटलाइजेशन का काम करा रहा है। इसके बावजूद फाइल न मिलने से एलडीए के जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन फाइलें गुम होने की शिकायतों पर शासन ने संज्ञान लिया था। इसके बाद प्रदेश के सभी प्रमुख विकास प्राधिकरणों में फाइलों को स्कैन कराकर सीडी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में सुरक्षित रखने के लिए डिजिटलाइजेशन की प्रकि्रया शुरू हुई थी। एलडीए में इस काम में भी ढिलाई बरती जा रही है।
इनको हो रहा फायदा : फाइल न मिलने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि अपार्टमेंट का मानचित्र एकल आवासीय के लिए पास हुआ था या मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट के लिए। इससे उस समय तैनात इंजीनियरों और अधिकारियों को बचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एलडीए के अधिकारी फाइल गायब होने की आड़ में कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों को बचा रहे हैं। फाइल मिलने पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
...तो जमीन बेचकर होगी फ्लैट मालिकों के नुकसान की भरपाई
एसए अपार्टमेंट को सेफ्टी ऑडिट टीम ने खतरनाक घोषित कर दिया है। बृहस्पतिवार को जांच के बाद टीम ने इसे रहने लायक नहीं बताया। अब एलडीए इस अपार्टमेंट को ध्वस्त कर जमीन बिल्डर को सौंप देगा। दूसरी ओर जमीन बेचकर फ्लैट मालिकों के नुकसान की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है।
बीते सोमवार को पिलर टूटने से अपार्टमेंट की इमारत हिल गई थी। भूकंप समझकर कुछ फ्लैट मालिक इमारत से निकलकर भागे थे। बाद में पिलर टूटने की जानकारी पर इमारत गिरने की आशंका बन गई थी। इसके चलते पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने इमारत में रह रहे 25 परिवार के लोगों को बाहर निकाला था। सोमवार रात से एलडीए बिल्डिंग को जैक लगाकर मजबूती दे रहा है। इसका उद्देश्य फ्लैट मालिकों को सुरक्षित सामान निकालने का मौका देना है।
इमारत की मजबूती जांचने पहुंची सेफ्टी ऑडिट टीम ने पाया कि मरम्मत के बाद भी अपार्टमेंट रहने लायक नहीं होगा। जैक लगने के बावजूद एक बार में केवल दो-तीन लोग ही सामान निकालने इमारत में जा सकते हैं। ज्यादा कंपन होने पर इमारत गिर सकती है।
ध्वस्तीकरण रुकवाने एलडीए पहुंचे फ्लैट मालिक
एसए अपार्टमेंट के ध्वस्तीकरण के लिए एलडीए की ओर से बुधवार को नोटिस जारी किया गया था। इसमें 15 दिन का मौका बिल्डर को पक्ष रखने के लिए दिया गया है। बृहस्पतिवार को कुछ फ्लैट मालिक एलडीए वीसी से मिले। उन्होंने अपार्टमेंट की मरम्मत अपने खर्च पर कराने की बात रखी। उन्होंने यह भी कहा कि एसए जैसे और अपार्टमेंट भी आसपास हैं उन पर भी कार्रवाई हो। इस पर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि मरम्मत कराने या उसमें रहने की अनुमति सेफ्टी ऑडिट टीम के आदेश के बाद ही दी जा सकती है। यह टीम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी है ऐसे में वही अनुमति दिए जाने का निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इस बीच हुई जांच में टीम ने भी इसके ध्वस्तीकरण पर मुहर लगा दी।
जमीन बेचकर फ्लैट मालिकों को मिलेगा मुआवजा
एलडीए में चर्चा है कि ध्वस्तीकरण के बाद खाली जमीन करीब तीन से चार करोड़ रुपये में बिक सकती है। इससे 24 फ्लैट मालिकों के हिस्से में 35 से 40 लाख रुपये आ सकते हैं। हालांकि, एलडीए वीसी ने इस चर्चा से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि एलडीए अपार्टमेंट ध्वस्त कर जमीन बिल्डर को सौंप देगा। उसका वह क्या करेगा यह वही तय करें।

बारूदखाना में एसए अपार्टमेंट पर दीवार खड़ी करके उसके ऊपर जैक लगाकर बिल्डिंग को रोकने का काम जार