{"_id":"681bc5dc92b72ce2d406c173","slug":"fighting-after-a-dispute-at-a-birthday-party-cotton-bombs-thrown-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1192838-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद मारपीट, सुतली बम फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद मारपीट, सुतली बम फेंके
Thu, 08 May 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद मारपीट, सुतली बम फेंके
लखनऊ। बीकेटी के अस्ती गांव में एक बार फिर दो पक्षों में मंगलवार रात विवाद हो गया। झगड़ा बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद सुतली बम भी फेंके गए। बुधवार सुबह तक पुलिस इस तरह की घटना की जानकारी से इनकार करती रही।
देर शाम को दरोगा अभिमन्यु ने बताया कि एक पक्ष के कमल की शिकायत पर बराखेमपुर निवासी विकास यादव और सुंदर के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।
अस्ती गांव के रहने वाले कमल सिंह अपने साथियों के साथ मंगलवार रात में आउटर रिंग रोड किनारे स्थित बाला जी मंदिर पर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान बराखेमपुर महिंगवा निवासी विकास सिंह और सुंदर के बीच हाइवे किनारे भीड़ जमा करने को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद सभी लोग गांव वापस आ गए। कुछ देर बाद कई गाड़ियों से लोग गांव के बाहर इंटर कॉलेज तक आए और पथराव के साथ सुतली बम भी फेंके। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग या बम फेंकने करी घटना से इन्कार किया है। बुधवार को गांव में विष्णु के घर के पास नाली में एक सुतली बम पड़ा मिला।