फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight in two group of third zenders in lucknow

किन्नरों के दो गुट ठाकुरगंज थाने के सामने भिड़े, घंटेभर किया हंगामा

Wed, 08 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
fight in two group of third zenders in lucknow
लखनऊ। ठाकुरगंज में इलाके के बंटवारे को लेकर मंगलवार को किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। आपस में विवाद नहीं सुलझा तो दोनों गुट ठाकुरगंज थाने पहुंच गए, जहां घंटे भर हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों गुटों को भगा दिया। विवाद ममता व चांदनी नाम की दो किन्नर में हुआ। पुराने लखनऊ के दोनों किन्नर गुटों में लंबे समय से क्षेत्र का विवाद चल रहा है। एक दूसरे के एरिया में घुसपैठ को लेकर इनमें आए दिन मारपीट हो जाती है। मंगलवार को भी ऐसा ही विवाद हुआ तो दोनों ने पुलिस के जरिये क्षेत्र का बंटवारा करवाने का फैसला किया, लेकिन थाने पहुंचकर दोनों गुट हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए इन्हें भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद ने बताया कि तीन साल पहले छिबरामऊ में किन्नरों की बहुत बड़ी पंचायत हुई थी। इसमें पुराने लखनऊ के क्षेत्र विवाद को सुलझाया गया था, लेकिन कोई पक्ष इसे मान नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed