फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight broke out between LU students and baraatis who had come to eat at wedding in Lucknow

UP News: शादी में खाना खाने के दौरान बवाल, लविवि के छात्रों और बरातियों में मारपीट; पथराव भी हुआ

Tue, 03 Dec 2024 08:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 08:52 AM IST
सार

शादी में खाना खाने के दौरान बवाल हो गया। लविवि के छात्रों और बरातियों में मारपीट हो गई। घटना के दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
fight broke out between LU students and baraatis who had come to eat at wedding in Lucknow
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के हसनगंज में सोमवार को एक शादी में खाना पहुंचे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों और बरातियों में मारपीट हो गई। छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और कुछ को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


डालीगंज स्थित रामाधीन इंटर कॉलेज में सोमवार रात 11 बजे कैसरबाग से एक युवक की बरात पहुंची थी। लविवि के हॉस्टल में रहने वाले छात्र खाना खाने पहुंच गए। छात्रों और बरातियों में विवाद शुरू हो गया। मारपीट शुरू हुई तो कुछ छात्र निकल गए। कुछ देर बाद छात्र हॉस्टल से अपने और साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। जमकर पथराव किया। 

विज्ञापन

जेवर लूटने और अभद्रता का भी आरोप

सूचना पर इंस्पेक्टर डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। बरातिया का आरोप था कि छात्रों ने जमकर बमबाजी की। फायरिंग की चर्चा सामने आ रही है। इससे पुलिस ने इन्कार किया है। बरातियों के जेवर लूटने और अभद्रता का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का मेडिकल कराया गया

छात्रों ने पुलिस व प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप था कि पुलिस सभी छात्रों को आरोपी बना रही है। जबकि लविवि से सिर्फ दो छात्र खाना खाने गए थे। बरातियों ने ही मारपीट शुरू की थी। एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के मुताबिक बमबाजी और फायरिंग नहीं हुई है। सिर्फ मारपीट हुई थी। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed