फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight between two students group in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः कोल्ड ड्रिंक की बोतल से फोड़ा जूनियर का सिर, ये थी वजह

Fri, 11 Oct 2019 01:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
fight between two students group in lucknow university
जख्मी छात्र सूरत - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूरत सिंह की पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र की महज इतनी गलती थी कि हाथ धुलने के दौरान पानी की छींटे सीनियर छात्रों के ऊपर पड़ गई थीं। हालांकि, पीड़ित छात्र ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन सीनियर छात्र नहीं माने और कोल्ड ड्रिंक की बोतल से उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब सूचना के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। पीड़ित ने हसनगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूरत सिंह ने बताया कि वह दोपहर में क्लास से खाली होकर कॉमर्स विभाग के पास की कैंटीन में दोस्तों संग नाश्ता कर रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद हाथ धुलने गया तो वहां बीकॉम तृतीय वर्ष के कुछ लड़के बैठे थे। कैंटीन के पीछे हाथ धुलने के दौरान पानी की छींटे बीकॉम के छात्रों के ऊपर पड़ गईं। इस पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। गलती मानने के बावजूद वे नहीं माने और एक छात्र ने सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग निकले आरोपी छात्र

इससे सूरत सिंह का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस बीच आरोपी छात्र भाग निकले। इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी गई, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। जहां छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे तो उन्हें थाने में शिकायत करने को कहा गया। इसके बाद विश्वविद्यालय पुलिस चौकी पहुंचे छात्रों ने इससे संबंधित शिकायत की।

चौकी प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि छात्रों की शिकायत पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed