{"_id":"60e718ad8ebc3e30de199318","slug":"fight-between-two-groups-during-vaccination-lucknow-news-lko5860062185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के दौरान दो पक्ष भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के दौरान दो पक्ष भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर) । 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का बृहस्पतिवार को छह स्थानों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दौरान सीएचसी पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए दो पक्ष भिड़ गए। उनके बीच मारपीट से हंगामा मच गया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया जिसके बाद टीका लगे
सीएचसी भदैंया में बृहस्पतिवार को छोटे से कमरे में टीकाकरण किए जाने से अव्यवस्था फैल गई। अधिक संख्या में पहुंचे लोग अपने नंबर को बाद में करने तथा जान-पहचान वालों को पहले बुलाने का आरोप लगाकर दोपहर बाद करीब दो बजे हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
इसका असर टीकाकरण पर पड़ा। चिकित्सीय स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे पक्षों को समझाकर शांत कराया। दोपहर बाद दो बजे तक सीएचसी में सौ लोगों को टीका लगाया गया था। बीपीएम संध्या त्रिपाठी ने बताया कि सीएचसी में भीड़ ज्यादा होने से कुछ लोगों ने हंगामा किया। उन्हें शांत कराकर टीकाकरण शुरू कराया गया है।