{"_id":"5dfb710e8ebc3e88163382ee","slug":"fight-among-leaders-at-state-congress-headquarters-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में नेताओं के बीच जूतमपैजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में नेताओं के बीच जूतमपैजार
Thu, 19 Dec 2019 08:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर नेताओं के बीच बुधवार को खूब जूतम-पैजार हुई। बताते हैं कि प्रदूषण और नागरिकता कानून पर चर्चा के दौरान माहौल हिंसक हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक वरिष्ठ नेता भी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को अपराह्न प्रदूषण और नागरिकता कानून पर चर्चा हो रही थी। पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रवक्ता उमाशंकर पांडेय और यशवंत सिंह के बीच गर्मागर्मी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पलों से हमला कर दिया। वरिष्ठ नेता ओंकार नाथ सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो वे भी गश खाकर नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
इससे काफी देर तक कांग्रेस कार्यालय पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बहस-मुबाहिसा में शामिल एक पक्ष ने नागरिकता कानून के समर्थन में कुछ तर्क रखे तो दूसरे ने उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर दिया। इससे मामला बिगड़ा। इस बारे में संपर्क किए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर लल्लू प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की टीम के सदस्यों ने भी बुधवार की देर शाम मीडिया कर्मियों से बातचीत करके घटना से संबंधित तथ्य जुटाए।