फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fifth student committed suicide by hanging in Lucknow

घर पर अकेली पांचवीं की छात्रा ने दी फांसी लगाकर दी जान, बेटी को पंखे पर लटका देख मां बेहोश

Sat, 22 Sep 2018 03:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Sep 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
Fifth student committed suicide by hanging in Lucknow
राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में मालवीयनगर में करिश्मा (14) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक निजी स्कूल से पांचवीं की छात्रा थी। घटना के वक्त माता-पिता बाजार गए थे।
विज्ञापन


मूलरूप से गोसाईंगंज के खुर्दही बाजार निवासी सुशील कुमार परिवार केसाथ बाजारखाला के मालवीयनगर में किराए पर रहते हैं। परिवार चलाने केलिए वह सब्जी का ठेला लगाते थे। सुशील ने पास के एक निजी कॉलेज में करिश्मा का दाखिला भी कराया था।
विज्ञापन


वह पांचवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह सुशील पत्नी केसाथ बाजार खरीदारी करने गये थे। इस दौरान घर पर करिश्मा अकेली ही थी। करिश्मा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से वापस आये माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बेटी फंदे से लटक रही थी।

बेटी को फंदे से लटकता देख मां ने दीवार पर मारा सिर, घायल

सुशील और उसकी पत्नी ने जब बेटी को फंदे से लटकता देखा तो वह बदहवाश हो गये। करिश्मा की मां को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह चीखते हुए अपना सिर दीवार पर कई बार मारा, जिससे वह चोटिल हो गई।

आनन-फानन में पड़ोसियों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिकी उपचार केबाद घर भेज दिया। वहीं छात्रा के फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केबाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed