फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fifteen doctors quit one by one; health centers were left deserted.

Lucknow News: एक-एक कर 15 डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी, स्वास्थ्य केंद्र हुए खाली

Mon, 22 Jun 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fifteen doctors quit one by one; health centers were left deserted.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। जिले में संचालित 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 15 केंद्र खाली हो गए है। यहां तैनात डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ दी है। ऐसे में केंद्र बिना डाॅक्टर चल रहे हैं। डॉक्टरों के लगातार नौकरी छोड़ने से विभाग में खलबली है। कई अन्य डॉक्टरों भी स्वास्थ्य विभाग को नौकरी छोड़ने का पत्र भेजा है। ऐसे में विभाग ने अब नए सिरे से डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी की है।
विज्ञापन

केंद्रों पर डॉक्टर न होने से स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट उसका संचालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि शासन ने एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती का आदेश जारी किया है। एनएचएम से गाइडलाइन मिलते ही जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमाेदन लेकर जुलाई तक डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, वॉक इन इंटरव्यू के जरिये डॉक्टरों का चयन होगा। उनका वेतन एक लाख रुपये होगा। नई गाइडलाइन आते ही चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed