{"_id":"63c85b04305cd621aa6cb019","slug":"fest-in-lucknow-university-from-23-january-gw-reporters-news-lko66715097-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 23 जनवरी से 17 हॉस्टल के 2000 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 23 जनवरी से 17 हॉस्टल के 2000 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के 17 छात्रावासों के करीब दो हजार अंत:वासी 23 जनवरी से इंटर हॉस्टल कॉम्प्टीशन फेस्ट 2023 में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह संग छात्रावास टीम ने सभी खेल, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। बुधवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया।
फेस्ट का आयोजन नई शिक्षा नीति के प्राविधानों और उद्देश्यों पर केंद्रित रहेगा। वहीं, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता जी-20 विषय पर रहेगी। वहीं इनोवेशन ऑफ स्ट्रीम, हिस्टोरिकल कनेक्ट ऑफ उत्तर प्रदेश, व्यापार व अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया है। फेस्ट का समापन 29 जनवरी को मालवीय सभागार में होगा जहां कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय सभी विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित करेंगे।
बैडमिंटन मैच से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं
खेलों की शृंखला के तहत सुभाष हॉल और चंद्रशेखर आजाद हॉल में 23 जनवरी को बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। वहीं, लविवि एथलेटिक एसोसिएशन (एलयूएए) के मुख्य मैदान में 23 से 25 जनवरी तक क्रिकेट मैच होंगे। फाइनल 26 जनवरी को होगा। इसी दिन पुरुषों व महिलाओं के लिए रिले रेस और खो-खो का आयोजन होगा। 24 को महमूदाबाद हॉल में दोपहर 2 बजे से पुरुषों का वॉलीबॉल मैच होगा। 25 को कैलाश हॉल में महिलाओं का वॉलीबॉल खेला जाएगा। एलयू द्वितीय कैंपस में 27 जनवरी को पुरुषों व महिलाओं के लिए इंडोर गेम्स होंगे। 28 जनवरी को रस्साकशी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
वाद विवाद, क्विज संग पोस्टर मेकिंग में दिखेगा हुनर
फेस्ट में पुरुष अन्त:वासियों के लिए बीरबल साहनी हॉल में डिबेट, एक्सटेम्पोर और हिस्टोरिकल कनेक्ट समेत शैक्षणिक कार्यक्रम 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से होंगे। यहीं, 25 जनवरी को क्विज, इनोवेशन ऑफ स्ट्रीम और पोस्टर मेकिंग का आयोजन होगा। वहीं गोल्डन जुबिली हॉल में 23 को छात्राओं के लिए वाद-विवाद, क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी। 24 जनवरी को एक्सटेम्पोर, हिस्टोरिकल कनेक्ट एंड इनोवेशन ऑफ स्ट्रीम का आयोजन होगा।
24 व 25 जनवरी को सांस्कृतिक आयोजन
24 जनवरी को पुरुषों के लिए हबीबुल्ला हॉल में कविता, मिमिक्री, सोलो सिंगिंग, रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। वहीं, 25 जनवरी को सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्किट और पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 24 को ही तिलक हॉल में महिला अन्त:वासियों के लिए मेहंदी और पॉट पेंटिंग, 25 जनवरी को कैलाश हॉल में सोलो डांस, ग्रुप डांस व स्किट और 27 जनवरी को द्वितीय परिसर में कविता, मिमिक्री, एकल गायन और फोटोग्राफी कार्यक्रम होगा।