{"_id":"6733b2a60a706de9660c3277","slug":"fertilizer-came-from-odisha-shortage-will-be-solved-raebareli-news-c-101-1-rai1002-122399-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओडिशा से आई खाद, दूर होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओडिशा से आई खाद, दूर होगी किल्लत
Wed, 13 Nov 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में खाद की किल्लत को दूर करने के लिए मंगलवार को 920 मीट्रिक टन डीएपी और 344 मीट्रिक टन एनपीके खाद रैक पॉइंट पर उतारी गई। खाद का जो रैक आई है, उसे दो दिन में सहकारी समितियों में पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद खाद का वितरण किया जाएगा। पारादीप ओडिशा से मंगलवार को इफ्को की 920 मीट्रिक टन डीएपी खाद शक्तिनगर स्थित रैक पॉइंट पर मालगाड़ी से पहुंची।
साथ ही 344 मीट्रिक टन एनपीके खाद भी अनलोड की गई। जिले में एक अक्तूबर से 11 नवंबर तक 10038 मीट्रिक टन डीएपी, 2776 मीट्रिक टन एनपीके और 322 मीट्रिक टन एसपीके की बिक्री हो चुकी है। कृषि विभाग के मुताबिक सहकारी केंद्रों और गोदामों में 21041 मीट्रिक टन डीएपी, 3774 मीट्रिक टन एनपीके और 1179 मीट्रिक टन एसएसपी मौजूद है।
मंगलवार को उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारी समितियां राम सागर चौरसिया, इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में खाद की रैैक को उतरवाया गया। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि 14 नवंबर को एक और रैक खाद की आ रही है। जिले में खाद की कोई समस्या नहीं है।