{"_id":"647ae46c43d4d4ba650eff43","slug":"female-shooter-airgun-stolen-thieves-also-took-these-items-in-lucknow-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला निशानेबाज की एयरगन चोरी, ये सामान भी ले गए चोर; सड़क पर पड़े मिले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला निशानेबाज की एयरगन चोरी, ये सामान भी ले गए चोर; सड़क पर पड़े मिले दस्तावेज
Sat, 03 Jun 2023 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाज प्रिया तिवारी की वह एयरगन जो चोरी हो गई
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-6 के पास शकूरपुर में रहने वाली राष्ट्रीयस्तर की निशानेबाज प्रिया तिवारी की एयरगन व कई सामान चोरी हो गए। प्रिया के भाई प्रदीप तिवारी ने केस दर्ज कराया है।
प्रिया तिवारी के मुताबिक, वह कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। सात जून को भोपाल में आयोजित द नेशनल राइफल एसोसिएशन प्रतियोगिता में भाग लेने जाना था। प्रतियोगिता 3 से 16 जून तक आयोजित है। 7 जून को इनका प्रतिभाग होना था।
इसमें सफल होने पर इंडिया टीम में शामिल होकर खेलने का मौका मिल सकता था। पर, बुधवार देर रात को एयरगन चोरी होने के कारण प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी। प्रिया के मुताबिक, गन के अलावा लैपटॉप, 35 हजार नकदी व कई कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
कुछ जरूरी दस्तावेज सड़क पर पड़े मिले थे। चोर छत के रास्ते दाखिल हुआ था। वारदात के वक्त परिवार नीचे वाले कमरे में सो रहा था। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।