{"_id":"6557c77252de7f40ad04ce74","slug":"female-security-guard-murdered-fir-lodged-against-her-lover-lucknow-news-c-13-lko1012-495078-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: 11 नवंबर को किराए पर लिया कमरा, 13 को प्रेमिका की हत्या, प्रेमी पर गहराया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: 11 नवंबर को किराए पर लिया कमरा, 13 को प्रेमिका की हत्या, प्रेमी पर गहराया शक
Sat, 18 Nov 2023 11:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:20 AM IST
सार
लखनऊ के कृष्णानगर में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। कमरे से बदबू आने पर दूसरे किराएदारों ने पुलिस बुलाई तो वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सत्यभामा उर्फ सत्या की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णानगर के दामोदरनगर में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। वारदात उसके प्रेमी के किराए के कमरे में अंजाम दी गई। बंद कमरे से बदबू आने पर जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो जमीन पर शव पड़ा मिला। वारदात के बाद से मृतका का प्रेमी लापता है। मृतका के परिजनों ने उसी पर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस संदिग्ध आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
उन्नाव के सफीपुर के मवईभान गांव निवासी सत्यभामा उर्फ सत्या (24) आलमबाग के एक शॉपिंग मॉल में सिक्योरिटी गार्ड थी। वह मानकनगर निवासी अपनी बहन नीलम के घर में रहती थी। 13 नवंबर की सुबह ही वह कृष्णानगर के दामोदरनगर में किराए पर रहने वाले सफीपुर के मवई बभनान गांव निवासी अपने प्रेमी मुमताज के कमरे पर रहने चली गई थी। 13 नवंबर की शाम से ही सत्यभामा के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के जरिये सोशल मीडिया पर भगवा माहौल बनाएगा संघ, युवाओं को साधने की है तैयारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मतदाता बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे भाजपा विधायकों को नसीहत, हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य
13 नवंबर से ही मुमताज के कमरे में ताला बंद था। कमरे से बदबू आने पर मकान में रहने वाले अन्य किराएदारों ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो कमरे में बिछी चटाई पर सत्यभामा का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही सत्यभामा के परिजन उन्नाव से आ गए। मगर मुमताज का कुछ पता नहीं चला। सत्यभामा के भाई महेंद्र ने आशंका जताई कि मुमताज ही उनकी बहन की हत्या कर भाग गया है। महेंद्र ने मुमताज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिस्थितिजन्य साक्ष्य मुमताज की ओर ही इशारा कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 13 नवंबर की दोपहर तक मुमताज वहां देखा गया। उसके बाद से वह नहीं दिखा। उसकी अपाचे बाइक भी नहीं दिखी। अंदेशा है कि साजिश के तहत वह वारदात अंजाम देकर भागा है। मुमताज का मोबाइल भी बंद होने से उस पर शक गहरा गया है।
अपनी गारंटी पर दिलाया था प्रेमी को कमरा
पुलिस के मुताबिक सत्यभामा की बहन नीलम पहले इसी मकान में किराए पर रहती थीं। उन्हीं के साथ सत्यभामा भी रहती थीं। इसलिए मकान मालकिन गेंदा देवी से सत्यभामा की पहचान थी। 11 नवंबर को सत्यभामा अपने साथ मुमताज को लेकर वहां पहुंची थीं। अपनी गारंटी पर मुमताज को वहां किराए पर कमरा दिलाया था। सत्यभामा से पहचान होने की वजह से मकान मालकिन ने मुमताज से ज्यादा पूछताछ नहीं की थी। मुमताज ने उनसे कहा था कि दो-तीन दिन में वह आईडी प्रूफ दे देगा। इसके बाद सत्यभामा दीपावली पर गांव चली गई थीं। 13 नवंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से निकलकर मुमताज के कमरे पर पहुंची थीं। जिसके बाद वारदात हुई।
मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है। ऐसे में गला दबाकर या दम घोंटकर हत्या करने की आशंका है। शनिवार को पोस्टमार्टम होने पर मौत की वजह साफ होगी। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।