फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female officer alleged harassment against assistant labor commissioner

महिला अधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त पर लगाया अश्लीलता और उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Tue, 02 Apr 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Female officer alleged harassment against assistant labor commissioner
डेमो
लखनऊ के हुसैनगंज कोतवाली में सहायक श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव पर महिला अधिकारी ने अभद्र व अश्लील टिप्पणी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला अधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त के खिलाफ विभाग के अलावा राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आयोग की जांच में सहायक श्रमायुक्त को दोषी पाया गया है। हालांकि, आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। इस बीच सहायक श्रमायुक्त लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


इनकार करने पर जानमाल की धमकी दी, तब पीड़िता ने हुसैनगंज कोतवाली की पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता का आरोप है कि सहायक श्रमायुक्त कई दिन से उसे परेशान कर रहे हैं। वह देर रात नशे की हालत में वीडियो कॉल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यस्थल पर अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करते हैं। बार-बार अमर्यादित आचरण कर अपमानित करते हैं। काम नहीं करने देते। अक्सर वह कार्यालय अवधि के बाद रोक लेते हैं तथा अवकाश के दिन भी कार्यालय बुला लेते हैं।

बना रहे हैं समझौते का दबाव

उनकी हरकतों से परेशान होकर 24 जनवरी 2019 को विभाग के अलावा राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी। आयोग के निर्देशानुसार हुई विभागीय जांच में रवि श्रीवास्तव दोषी पाए गए हैं। इसके बाद से वह समझौते का दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर लगातार फोन कॉल करके उन्हें व परिवारीजनों को जानमाल की धमकी दी जा रही है।

धमकियों के चलते ही पीड़िता तनाव में रहने लगीं। 16 फरवरी की रात उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गईं। उन्हें लारी कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में ले जाया गया तब जान बच सकी। पीड़िता का आरोप है कि सहायक श्रमायुक्त ने 26 मार्च को वॉट्सएप कॉल करके पीड़िता व उसके पति को धमकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed