फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female MR sexually assaulted by colleague on pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर सहकर्मी ने महिला एमआर का किया यौन शोषण

Fri, 01 May 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Female MR sexually assaulted by colleague on pretext of marriage
आलमबाग। आशियाना निवासी महिला एमआर ने सहकर्मी आयुष मिश्रा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि कंपनी में काम के दौरान आयुष मिश्रा से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत बढ़ने पर आयुष ने शादी का झांसा दिया और यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर उन्होंने आयुष से शादी की बात कही तो वह धमकाने लगा। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयुष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई के भय से आयुष ने 20 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर अलीगंज में उनसे शादी की।
विज्ञापन

तेजाब से नहलाने की धमकी दी
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी उन्हें घर ले गया और गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने लगा। उसने जबरन गर्भपात भी करा दिया। विरोध पर आरोपी पति ने तेजाब से नहलाने की धमकी दी और दहेज की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले आयुष उन्हें शारदा नगर के मकान में ले गया, जहां उसने उन्हें बुरी तरह पीटा और फिर भगा दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed