फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female CHO accuses car driver of fraud and molestation

Lucknow News: महिला सीएचओ ने कार चालक पर लगाया ठगी व छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Female CHO accuses car driver of fraud and molestation
लखनऊ। काकोरी निवासी और उन्नाव में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी से स्थानांतरण का झांसा देकर 5,500 रुपये ऐंठने और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को पारा थाने में कार चालक विनोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद के मुताबिक, महिला 17 सितंबर को ड्यूटी पर जा रही थी। आगरा एक्सप्रेसवे के पास विनोद ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। बांगरमऊ पहुंचने से पहले उसने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि विनोद ने खुद को मंत्री के यहां काम करने वाला बताया और स्थानांतरण कराने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। महिला ने उसके बताए नंबर पर 5,500 रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद आरोपी फोन कर परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसने पति को न छोड़ने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह विनोद कार लेकर तिकोनिया चौराहे पहुंचा। महिला के कार में बैठते ही आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोग जुट गए। आरोपी कार लेकर भागने लगा तो लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पर अन्य महिलाओं से भी ठगी करने का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी विनोद तिकोनिया, मुन्नूखेड़ा का निवासी है। पूछताछ में उसने खुद को टैक्सी चालक बताया है। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed