लखनऊ। राजधानी के बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा-2025 के प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने खेल स्पर्धा 2025 के एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बॉलीवॉल, बैडमिंटन, खो खो प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि खेल समन्वय, उत्साह और सौहार्द पैदा करता है। इससे पहले विधायक योगेश शुक्ला ने बालिकाओं की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत की। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि बख्शी का तालाब में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के खेलकूद शिक्षक बच्चूलाल भारती ने बताया कि खो खो जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता में बीकेटी ने पहले स्थान पर रहा। इसमें सुनीता वर्मा, कामिनी, मनीषा राठौर, मानसी, महिमा, सीता का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। पुरुष सीनियर खो खो प्रतियोगिता पर अर्चित भारती, देवराज सिंह अर्पित, अमन, अखिल, आजाद की टीम ने कब्जा जमाया। जूनियर बालिका की 100 मीटर दौड़ में राखी विश्वकर्मा, सीनियर 100 मीटर में कामिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में महिमा प्रथम स्थान पर रहीं। पुरुष जूनियर की 100 मीटर दौड़ पर नीतीश ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में सुनीता वर्मा प्रथम रही। बॉलीवॉल सीनियर बालिका में नंदना को प्रथम और बक्शी का तालाब को द्वितीय स्थान मिला। कबड्डी सीनियर बालिका में सुनीता वर्मा, मनीषा सुनीता सृष्टि फौजिया की टीम का दबदबा बरकरार रहा। बालिका जूनियर की 400 मीटर में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा-2025 के प्रतियोगिता हुई। इसके