{"_id":"65883fcfe298cd6ce20ed13a","slug":"fees-will-have-to-be-paid-for-garbage-collection-from-january-1st-na-news-c-102-1-slko1037-7519-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पहली जनवरी से कूड़ा उठान के लिए देना पड़ेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पहली जनवरी से कूड़ा उठान के लिए देना पड़ेगा शुल्क
Sun, 24 Dec 2023 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Dec 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पहली जनवरी से शहरवासियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। अब घरों से निकलने वाले कूड़े के उठान का शुल्क भी अदा करना होगा। नगरपालिका ने घरेलू से लेकर कामर्शियल तक के रेट तय कर दिए हैं। जिसमें सबसे कम 20 रुपये व सबसे अधिक पांच हजार रुपये मासिक रखे गए हैं। इन दरों काे निर्धारित एरिया के अनुसार तय किया गया है। अभी तक इसके लिए कोई रेट निर्धारित नहीं था। यह भार शहर के करीब 28 हजार मकान मालिकों पर पड़ेगा।
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। कूड़ा वाहन सुबह घरों के सामने जाकर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करते हैं। इसके लिए शहर में अभी कोई रेट तय नहीं थे। नगरपालिका ही संबंधित एजेंसी को भुगतान करती थी। अब इसका बोझ शहरवासी खुद ही उठाएंगे। नगरपालिका ने कूड़ा कलेक्शन के लिए मकान के एरिया के अनुसार रेट तय कर दिए गए हैं। अगर आपका मकान मलिन बस्ती में है और एक मंजिला है तो आपको 20 रुपये मासिक भुगतान करना होगा। इसी तरह अगर कामर्शियल मैरिज हाल व धर्मशाला है तो पांच हजार रुपये देने होंगे। यह निर्धारित दरें एक जनवरी 2024 से लागू होगी। इससे अधिक अगर कोई वसूली करते मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
ये हैं प्रमुख दरें
एक हजार वर्ग फुट जमीन पर बने एक मंजिला भवन के लिए- 50 रुपये
एक हजार से अधिक क्षेत्रफल पर बने आवासीय भवन के लिए-100 रुपये
ठेले/गुमटी/स्टॉल आदि के लिए-50 रुपये
कपड़े, जूता, चप्पल, स्पोट्र्स की दुकानों के लिए-100 रुपये
हेयर डे्रसर, जनरल मर्चेंट की दुकान के लिए-200 रुपये
पेट्रोल पंप के लिए- एक हजार रुपये
शैक्षिक संस्थान 12वीं तक के लिए- एक हजार रुपये
ऑडोटोरियम, सिनेमा घर के लिए-1500 रुपये
मैरिज हाल/धर्मशाला के लिए- पांच हजार रुपये
फैक्ट्ररी, कारखाना व गोदाम के लिए- 1000 हजार
साप्ताहिक बाजार प्रतिदिन के लिए- 50 रुपये
फैक्ट फाइल
शहर में कुल वार्ड-30
शहर की आबादी- दो लाख
रोजाना निकलता कूडा़- 60 मीट्रिक टन
-कूड़ा वाली गाडिय़ा-40 वाहन
शहर में कुल मकान- 28 हजार
सहयोग करें शहरवासी
शहर को बेहतर तरीके से साफ और सुंदर बनाने के लिए कूड़ा कलेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। शहरवासी इसमें अपना सहयोग करें। निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें।
विज्ञापन
वैभव त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका सीतापुर