{"_id":"822e42dd5fa2cd35bd6b6885f8d06bac","slug":"feeding-of-form-6-still-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार वोटरों की उम्मीद पर फिर सकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार वोटरों की उम्मीद पर फिर सकता है पानी
ज्ञान सक्सेना/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Apr 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी प्रत्याशी की जीत हार का फैसला करने में एक वोट भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन संसाधनों की कमी से दस हजार से अधिक आवेदकों के नया मतदाता बनने के सपने पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल वीआरसी सेंटरों पर अभी भी दस हजार से अधिक नए मतदाताओं द्वारा नाम जुड़वाने को भरे गए फार्म-6 फीडिंग व सत्यापन के इंतजार में लंबित पड़े हैं।
बुधवार से जिले में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद चुनाव आयोग के तय निर्देशों के तहत इनकी फीडिंग व सत्यापन कार्य पूरा होना संभव नजर नहीं आता।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम राजशेखर का कहना है कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में लंबित पड़े फार्म-6 की फीडिंग और सत्यापन का कार्य आयोग की विशेष अनुमति से नामांकन के दौरान भी पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
शत प्रतिशत वोटर बनवाने को आयोग ने 9 मार्च को जिले में मतदाता चौपाल लगाया था। इसमें करीब 76 हजार पात्र आवेदकों ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को फार्म-6 भर कर जमा कराए थे।
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी वीआरसी केंद्रों पर फीडिंग के लिए पर्याप्त संसाधनों के अभाव में इनमें से दस हजार से अधिक फार्म-6 अभी भी फीडिंग व सत्यापन कार्य से बचे हैं।
बिना इस प्रक्रिया के आवेदक का नाम न्रइ वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो सकता। जिम्मेदार अधिकारियों की माने तो आयोग की तरफ से हर बीआरसी को फार्म-6 की फीडिंग के लिए दो कंप्यूटर व दो आपरेटर मुहैया कराने की बात कहीं गई थी।
लेकिन कुछ केंद्र को छोड़कर यह संसाधन वीआरसी केंद्रों को मिले ही नहीं।
अधिकांश वीआरसी केंद्रों पर आरओ और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर कंप्यूटर व आपरेटर मुहैया करा फीडिंग व सत्यापन का कार्य पूरा करा नए मतदाताओं का नाम वोटर सूची में दर्ज करा नया रंगीन वोटर आईकार्ड बवनाने की कोशिश हुई है।
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 की सूचनाओं की कंप्यूटर फीडिंग और बीएलओ स्तर पर सूचनाओं का सत्यापन जरूरी होता है।