फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fee difference will come to an end.

BTC: निजी कॉलेजों में खत्म होगा फीस का अंतर

Sat, 30 Aug 2014 11:02 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Aug 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
fee difference will come to an end.

बीटीसी के निजी कॉलेजों में फ्री व पेड सीटों में फीस के अंतर को सरकार खत्म करने जा रही है। अब निजी कॉलेजों में दोनों सीटों की एक समान फीस करते हुए 41 हजार रुपये करने की तैयारी है।

विज्ञापन


अभी निजी कॉलेजों में फ्री सीट पर 22 हजार व पेड सीट के लिए 44 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। सरकारी सीटों पर भी 4,600 रुपये फीस बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को फीस निर्धारण कमेटी की बैठक हुई। इसमें निजी बीटीसी कॉलेजों में फ्री व पेड सीटों की फीस खत्म कर एक समान फीस करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों की फीस तय नहीं

fee difference will come to an end.

प्रदेश में 710 निजी कॉलेज हैं। प्रत्येक कॉलेज में 50 बीटीसी की सीटें हैं। सरकार के इस फैसले से निजी कॉलेजों को काफी फायदा होगा।

सरकारी सीटों का बढ़ाया जा सकता है फीस
फीस निर्धारण समिति की बैठक में बीटीसी की सरकारी सीटों की भी फीस बढ़ाये जाने पर चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि सरकारी सीटों में अभी भी काफी कम फीस ली जा रही है। इसे भी कुछ बढ़ाया जा सकता है।

यह फीस कितनी बढ़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि यह तय हो गया कि बीटीसी की सरकारी सीटों पर फीस बढ़ेगी। प्रदेश में सरकारी 10,450 सीटें हैं। कुछ ही दिनों में फीस निर्धारण समिति के फैसलों पर सरकार आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed