फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fed up harassment friends ninth standard student committed suicide clues found when his father checked phone

Lucknow: दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर हेड कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या, फोन चेक करने पर हुआ खुलासा

Wed, 14 May 2025 03:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 May 2025 03:04 PM IST
सार

हेडकांस्टेबल ने फोन चेक किया तो उन्हें धमकी भरे कई मैसेज मिले। उन्होंने बताया कि बेटा पांच मई को स्कूल गया था और वापस लौट आया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
Fed up harassment friends ninth standard student committed suicide clues found when his father checked phone
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलमबाग थाना परिसर में आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल आलोक पांडेय के बेटे आराध्य (14 ) ने दोस्तों की प्रताड़ना (बुलिंग) से परेशान होकर जान दी थी। यह आरोप लगाते हुए आलोक ने रविवार को बेटे के आठ दोस्तों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में इस बात का पता चला कि आराध्य के साथ आरोपी बुलिंग (प्रताड़ित करना, चिढ़ाना या धमकाना) कर रहे थे। इससे परेशान होकर छात्र ने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि नामजद सभी आरोपी नाबालिग हैं। कुछ आराध्य के सहपाठी हैं तो कुछ बाहरी हैं। मैसेज में किस तरह की धमकी मिली, आलोक ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: ''महिला अफसर के खिलाफ भाजपा के मंत्री की टिप्पणी घृणित...'' मायावती की मांग - सख्त कार्रवाई हो
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक आलमबाग थाना परिसर में परिवार संग रहते हैं। वह मौजूदा समय में महाधिवक्ता की सुरक्षा में लगे एस्कॉर्ट में तैनात हैं। उनके मुताबिक बेटा आराध्य निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ता था। पांच मई को वह ड़्यूटी पर प्रयागराज गए थे। सुबह बेटा स्कूल के लिए निकला पर दस मिनट में लौट आया। पत्नी इंदू ने कारण पूछा तो उसने बताया कि दोस्त नहीं आया तो वह भी स्कूल नहीं गया। इसके बाद इंदू स्कूल पढ़ाने चली गईं। दोपहर को लौटीं तो आराध्य का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

ये भी पढ़े- UP Madrasa: प्रदेश के मदरसों के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, गणित और विज्ञान विषय होंगे शामिल; गठित की जाएगी कमेटी

मोबाइल चेक करने पर धमकी भरे मेसेज मिले
आलोक का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद बेटे के मोबाइल की कॉल डिटेल, मैसेज और इंस्टाग्राम आईडी चेक किया। इसमें बेटे के दोस्तों के कई धमकी भरे मैसेज मिले। पता चला कि बेटे ने दोस्तों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed