फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fear of manipulation in development work, investigation ordered

Lucknow News: विकास कार्य में हेरफेर की आशंका, जांच के आदेश

Fri, 04 Jul 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fear of manipulation in development work, investigation ordered
अस्ती गांव में कुकरैल नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य।
लखनऊ। बीकेटी तहसील क्षेत्र में कुकरैल नदी के पुनर्जीवन के लिए दो तालाबों की खोदाई व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने निरीक्षण किया तो कार्य में खामियां मिलीं। आशंका है कि कार्य में हेरफेर किया गया है। उन्होंने डीसी मनरेगा को कमेटी गठित कर जांच करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले कुकरैल नदी के उद्गम स्थल बीकेटी के अस्ती गांव पहुंचे। यहां दसौर बाबा का तालाब व एक अन्य तालाब का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने बताया कि 2.7 हेक्टेयर भूमि में स्थित तालाब की खोदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


निरीक्षण में पाया गया कि स्लोप नहीं बनाया गया। अधिशासी अभियंता का कहना था कि सप्लीमेंट्री एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। डीएम ने डीसी मनरेगा से कहा कि कमेटी गठित कर तालाबों के जीर्णोंद्धार के कराए गए कार्यों का सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि दसौर बाबा तालाब स्थित घाट का सुंदरीकरण और सफाई करवाएं। डीसी मनरेगा ने बताया कि दोनों तालाबों को ह्यूम पाइप डालकर जोड़ा गया है, ताकि पानी के बहाव को कुकरैल तक पहुंचाया जा सके। डीएम ने अधिशासी अभियंता से कहा कि कुकरैल का पुराना सेटेलाइट डाटा उपलब्ध कराएं। इससे आकलन किया जा सके कि नदी में कितना पानी रहता था और कितना बहाव था। डीएम ने दोनों तालाबों के पास बने कूप का भी निरीक्षण किया, जो सूखा मिला। खंड विकास अधिकारी और डीसी मनरेगा को इसकी सफाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed