फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FCI officer wife murdered in home

Lucknow News: एफसीआई अधिकारी की पत्नी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या

Sat, 20 May 2023 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
FCI officer wife murdered in home
लखनऊ। चिनहट के भरवारा में एफसीआई अफसर की पत्नी की शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके पेट पर भी वार किया गया। घटना के वक्त अनामिका की डेढ़ साल की बेटी भी घर पर थी, पर हत्यारों ने उसे छुआ तक नहीं। दोपहर में बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी किरायेदार को घटना का पता चला। इसके बाद अनामिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में मिली फुटेज के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध की तलाश में जुटी है। हत्या की वजह साफ नहीं हो सका है। शक के दायरे में एक टेलीकॉम कंपनी का कथित कर्मचारी है, जो दोपहर में अनामिका के घर आया था।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आदर्श कुमार विभूति खंड स्थित एफसीआई मुख्यालय में एजी-।। (टेक) के पद पर हैं। वह पत्नी अनामिका (35) और बेटी के साथ भरवारा के मकान में रहते हैं। इसकी तीसरी मंजिल पर पूजा नाम की महिला ढाई साल से पति व दो बच्चों के साथ रह रही है, जबकि आदर्श दूसरी मंजिल में रहते हैं। नीचे का फ्लोर खाली है।
विज्ञापन


दोपहर 12.40 बजे बच्चों को लेने स्कूल गई पूजा कुछ देर बाद लौटी। इस दौरान अनामिका के कराहने की आवाज सुनकर उनके कमरे में पहुंची तो देखा वह खून से लथपथ पड़ी थीं। गले व पेट पर चाकू से वार के निशान थे। इस पर पूजा ने शोर मचाया। यह सुनकर उसका पति और मोहल्ले के लोग जमा हो गए। आदर्श कुमार को सूचना देने के साथ अनामिका को सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना के बाद डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार व तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद चिनहट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर में आते व जाते दिखा संदिग्ध

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे में दोपहर डेढ़ बजे के आसपास एक संदिग्ध युवक दिखा जो आदर्श कुमार के घर के अंदर और फिर बाहर जाता दिखा। उसके हाथ में एक बैग भी था। पुलिस ने आसपास के लोगों को फुटेज दिखाई पर कोई युवक को पहचान नहीं सका। अब पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed