{"_id":"5b6fe50b42c7922c6550c027","slug":"favour-to-be-filed-in-deoria-kand-in-highcourt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड: लखनऊ लौटे एसआईटी हेड, हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड: लखनऊ लौटे एसआईटी हेड, हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
देवरिया कांड की जांच करने के लिए गठित एसआईटी के हेड संजय सिंघल शनिवार को प्रारंभिक जांच के बाद लौट आए हैं। अब वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसआईटी की टीम जांच के लिए शुक्रवार को देवरिया पहुंची थी और मामले की विवेचना अपने हाथ में ली थी। टीम में एडीजी क्राइम संजय सिंघल के अलावा पुलिस अधीक्षक रैंक की दो महिला अफसर पूनम और भारती सिंह शामिल हैं। ये दोनों महिला अफसर देवरिया में ही अपनी जांच जारी रखेंगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एसआईटी फिलहाल नारी संरक्षण गृह से मुक्त कराई गई लड़कियों के मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान का अध्ययन कर रही है। इसके बाद टीम निलंबित डीपीओ और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों व कर्मियों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार को हाईकोर्ट में देना है जवाब
देवरिया कांड को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई है, जिसमें प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करना है। प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति पहले ही कर दी है, लेकिन सीबीआई ने जांच अभी तक अपने हाथ में नहीं ली है। माना जा रहा है कि सोमवार तक सीबीआई इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर सकती है।