फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father-son duo fled with gold jewellery worth 30 lakh belonging to 19 people in name of repair work In Lucknow

Lucknow: सराफा की दुकान खोली, मरम्मत के नाम पर 19 लोगों से लिए 30 लाख के सोने के जेवर; फिर भाग गए पिता-पुत्र

Sat, 13 Dec 2025 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 05:04 PM IST
सार

राजधानी में पिता-पुत्र ने सराफा की दुकान खोली। फिर मरम्मत के नाम पर 19 लोगों के 30.40 लाख के सोने के जेवर लिए। इसके बाद दोनों भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
father-son duo fled with gold jewellery worth 30 lakh belonging to 19 people in name of repair work In Lucknow
जेवर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सराफ पिता-पुत्र मरम्मत के नाम पर 19 लोगों के 30.40 लाख के गहने लेकर भाग निकले। पीड़ितों में से एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुडंबा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी सुधि उपाध्याय के अनुसार, सितंबर 2024 में उनके इलाके में बाराबंकी के टिकैतगंज निवासी सराफ राहुल सोनी ने आभूषण की दुकान खोली थी। दुकान पर उसका पिता गिरीशचंद्र भी बैठता था। उसकी दुकान से सुधि व अन्य महिलाएं गहने खरीदती रहती थीं। 

विज्ञापन

दुकान बंद करके भाग निकले पिता-पुत्र

भरोसा बढ़ने पर अक्तूबर के पहले सप्ताह में सुधि उपाध्याय व 18 अन्य लोगों ने मरम्मत के लिए राहुल और उसके पिता को 30.40 लाख के सोने के आभूषण दिए थे। दोनों ने उन्हें व अन्य पीड़ितों को रसीद भी दी थीं। आरोप है कि दीपावली के कुछ दिन पहले दोनों पिता-पुत्र दुकान बंद करके भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने दोनों की काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। थोड़े समय पहले जब किसी तरह से गिरीश से संपर्क किया तो उसने जेवर न लौटाने की बात कहते हुए उन्हें हत्या की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने गुडंबा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

ये हैं अन्य पीड़ित

आरोपियों ने सुधि के साथ ही खुशनूर, खुशी गौतम, वंदना गौतम, मंजू गौतम, गुलशन, ज्योति, सुनीता, संदीप, श्याम लाल, विनय यादव, निशांत सिंह, रुकैया, रेनू गौतम, तबस्सुम, सोफीना, शीला गुप्ता, शुभी और आकाश रावत से भी ठगी की है। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ितों ने आरोपियों का जो पता दिया है, वहां जल्द ही पुलिस टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed